पांच वर्षों से फरार 50 हजार का इनामिया मुंबई से गिरफ्तार

पांच वर्षों से फरार 50 हजार का इनामिया मुंबई से गिरफ्तार

अयोध्या (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अयोध्या जनपद के कोतवाली नगर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त आदिल अंसारी को एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।

rajeshswari

गिरफ्तार अभियुक्त आदिल अंसारी पुत्र नसरुल्ला अंसारी मूल रूप से अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र का निवासी है। एसटीएफ के अनुसार आरोपी लंबे समय से नाम और पता बदलकर मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में रह रहा था। सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे  घाटकोपर, मुंबई से दबोच लिया।

एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अयोध्या के कोतवाली नगर थाने में गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2020 में एक गिरोह के संपर्क में आया था, जिसके सदस्य सुनसान रास्तों पर महिलाओं से चेन व मंगलसूत्र छीनने की घटनाओं को अंजाम देते थे। लगातार पुलिस दबिश के चलते वह मुंबई भाग गया था और वहीं छिपकर रह रहा था।

एसटीएफ ने आरोपी को मुंबई न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर अयोध्या लाकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   जय श्री राम के जयकारों से गूँजा अयोध्या धाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *