निर्माणाधीन मकान के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ

निर्माणाधीन मकान के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ

वाराणसी (जनवार्ता)   । लोहता थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

rajeshswari

पीड़ित ओम प्रकाश सिंह के अनुसार रविवार रात परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर खोलकर उसमें रखे जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में दो मंगलसूत्र, सोने का झुमका, अंगूठी, चांदी की पायल तथा तीन हजार रुपये नकद शामिल हैं। पीड़ित ने नुकसान करीब पौने दो लाख रुपये बताया है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय और कोटवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मकान की छत की ओर जाने वाले रास्ते पर दरवाजा नहीं लगा था। साथ ही बगल में निर्माणाधीन मकान होने के कारण चोरों को घर में घुसने में आसानी हुई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना वाली रात पड़ोस में रिसेप्शन कार्यक्रम चल रहा था, जिससे देर रात तक चहल-पहल बनी रही। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   एकता नगर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *