गंगा-वरुणा का जलस्तर बढ़ा,

गंगा-वरुणा का जलस्तर बढ़ा,

वाराणसी (जनवार्ता)। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 62.72 मीटर पहुंच गया। इससे कई घाटों की सीढ़ियां, चौकियां और छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं। शिवाला घाट का संपर्क अन्य घाटों से कट गया, जबकि हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल तक पानी पहुंचने से प्रशासन सतर्क हो गया है।

rajeshswari


वरुणा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। पुरानापुल के भट्टा पुलकोहना क्षेत्र में नदी का पानी बस्तियों की ओर बढ़ने लगा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। पिछले 12 घंटों में गंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ा है। हालांकि, जलस्तर अभी चेतावनी और खतरे के निशान से काफी नीचे है। जिला प्रशासन, जल पुलिस, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं तथा लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   वीवीआईपी सुरक्षा के लिए 122 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित, 30 महिला उपनिरीक्षक ब्लेजर ड्यूटी पर होंगी तैनात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *