जीवनदीप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

जीवनदीप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

वाराणसी (जनवार्ता)। जीवनदीप पब्लिक स्कूल में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव रहे। इस दौरान विद्यालय की उपाध्यक्ष डॉ. अंशु सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. ममता सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया

rajeshswari

। इसमें डॉ. अंशु सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। वही डॉ. ममता सिंह ने कहा कि सफलता के लिए निरंतरता, सकारात्मक सोच और अनुशासन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। इस दौरान मुख्य अतिथि सुमित श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और चरित्र निर्माण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार एवं संस्कारी नागरिक बनना है। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका अंतिमा सिंह ने किया। जहाँ समापन समारोह में उपप्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और गौरव का वातावरण बना रहा।

इसे भी पढ़े   बिजली कर्मियों ने सीएम योगी से की निजीकरण निर्णय निरस्त करने की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *