निर्माणाधीन डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला

निर्माणाधीन डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला

आजमगढ़ (जनवार्ता)। भंवरनाथ-नरौली चौड़ीकरण मार्ग पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस निर्माणाधीन डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

rajeshswari


स्थानीय लोगों के अनुसार भंवरनाथ से नरौली तक सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन हिस्सों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर रात के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक को निर्माणाधीन डिवाइडर समय रहते दिखाई नहीं दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर उससे जा टकराई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।


स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से निर्माणाधीन डिवाइडरों तथा मोड़ों पर रिफ्लेक्टर, रेडियम संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों को जल्द मजबूत नहीं किया गया तो भविष्य में कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

इसे भी पढ़े   पशु व्यापारी से लूटपाट और मारपीट, 11 पुलिसकर्मी निलंबित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *