गोमती नगर में एलडीए का ‘लेक व्यू अपार्टमेंट’ लॉन्च, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

गोमती नगर में एलडीए का ‘लेक व्यू अपार्टमेंट’ लॉन्च, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

लखनऊ (जनवार्ता)। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में लग्जरी फ्लैट खरीदने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। Lucknow Development Authority (LDA) ने विराज खंड में अपनी महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजना ‘लेक व्यू अपार्टमेंट’ लॉन्च कर दी है। योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज 19 मई से शुरू हो गया है, जो 18 जून 2026 तक जारी रहेगा।

rajeshswari


एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सोमवार को परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया। प्राधिकरण के मुताबिक फ्लैटों का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के जरिए किया जाएगा। इच्छुक आवेदक केवल एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


‘लेक व्यू अपार्टमेंट’ परियोजना के तहत करीब 60 मीटर ऊंचाई वाले 19 मंजिला तीन आधुनिक टावर बनाए जाएंगे। इन टावरों में कुल 646 प्रीमियम फ्लैट तैयार किए जाएंगे। सभी फ्लैट 3 बीएचके प्लस सर्वेंट रूम श्रेणी के होंगे और प्रत्येक फ्लैट का सुपर एरिया लगभग 2340 वर्गफीट रखा गया है। एलडीए ने एक फ्लैट की अनुमानित कीमत करीब 1.13 करोड़ रुपये तय की है।


रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को फ्लैट की अनुमानित कीमत का 5 प्रतिशत शुल्क जमा करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह राशि 2.5 प्रतिशत निर्धारित की गई है। सफल आवंटियों को शेष भुगतान 36 महीनों की आसान किस्तों में करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, आवंटन के बाद 45 से 90 दिनों के भीतर एकमुश्त भुगतान करने पर 4 से 6 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जाएगी।


परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी झील के किनारे स्थित प्राइम लोकेशन मानी जा रही है। झील क्षेत्र को विशेष रूप से विकसित करते हुए वहां जॉगिंग ट्रैक और एंटरटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इसके अलावा परिसर में स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस, किड्स प्ले एरिया, पार्क, 24 घंटे पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था और 1000 से अधिक वाहनों के लिए इनडोर पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिसर में व्यावसायिक दुकानों की भी व्यवस्था की जाएगी।

इसे भी पढ़े   दालमंडी चौड़ीकरण तेज, आज 22 भवनों पर चलेगा बुलडोजर


भौगोलिक दृष्टि से भी यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यहां से शहीद पथ, गोमती नगर रेलवे स्टेशन, अवध बस स्टेशन, प्रमुख अस्पतालों और प्रतिष्ठित स्कूलों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। एलडीए के अनुसार इस पूरी परियोजना पर लगभग 760 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य को तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि अधिकतम पांच वर्षों के भीतर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा देने की योजना बनाई गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *