तेज रफ्तार पिकअप ने ली युवक की जान, हादसे के बाद चालक फरार

तेज रफ्तार पिकअप ने ली युवक की जान, हादसे के बाद चालक फरार

वाराणसी  (जनवार्ता)। राजातालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार रानी बाजार निवासी 19 वर्षीय जुनेद किसी निजी कार्य से जंसा की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही बीरभानपुर नहर के पास भैरव तालाब रोड पर पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजातालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर : सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *