22.40 करोड़ की 46 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
वाराणसी (जनवार्ता) । रोहनिया क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बुधवार को मिसिरपुर में 22.40 करोड़ रुपये लागत की 46 विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन और शिलापट्ट के अनावरण के साथ हुई।


इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही उनका मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से सड़क, संपर्क मार्ग और अन्य आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत लाल पटेल ने की, जबकि संचालन दिनेश पटेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अजीत पटेल ने प्रस्तुत किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह, उदय प्रधान, राकेश यादव, महेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव उमेश पटेल, डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, अनीता पटेल, जेई महेंद्र सिंह यादव, हरीश विद्यार्थी, उमेश सिंह, आदर्श पटेल, चंद्रशेखर पटेल, प्रेम पटेल, राम सिंह वर्मा, राजकुमार वर्मा, जेपी पटेल, राम सकल मास्टर, ओम प्रकाश सिंह, रामधन मास्टर, भरत पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

