आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल की समर पार्टी में दिखा देशभक्ति, संस्कृति और रचनात्मकता का अद्भुत संगम

आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल की समर पार्टी में दिखा देशभक्ति, संस्कृति और रचनात्मकता का अद्भुत संगम

वाराणसी के रोहनिया स्थित आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए भव्य समर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति, संस्कृति, कला और भारतीय परंपराओं का ऐसा सुंदर संगम प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी सजावट और उत्साह से भरे माहौल के बीच बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

rajeshswari

समर पार्टी का मुख्य आकर्षण मणिपुर और जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही “ऑपरेशन सिंदूर” की भावनात्मक प्रस्तुति ने देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया। बच्चों की अभिनय क्षमता और देश के प्रति प्रेम को देखकर अभिभावक एवं शिक्षक भावुक नजर आए।

कार्यक्रम में भारत की विविध संस्कृति और खान-पान की झलक भी देखने को मिली। उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध लस्सी और दही के साथ पंजाब के स्वादिष्ट आलू पराठों ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, पहनावा और परंपराओं को बच्चों ने बेहद आकर्षक ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पहाड़ों के बीच मां वैष्णो देवी मंदिर की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। आरती और भक्ति संगीत के साथ हुई इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

इस अवसर पर शिक्षिका आस्था मिश्रा ने बच्चों को समर पार्टी के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, संस्कार और माता-पिता व गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन में निरंतर आगे बढ़ें और अपने माता-पिता व शिक्षकों का आशीर्वाद लेकर सफलता हासिल करें। वहीं शिक्षिका प्रांशु सिंह ने बच्चों की सुंदर कलाकृतियों और रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में अपार प्रतिभा छिपी होती है, जिसे सही मंच मिलने पर वे निखार सकते हैं।

इसे भी पढ़े   ऑनलाइन जुए की लत में फंसा युवक

कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रिंसिपल राकेश तिवारी सहित सभी शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रतिभा की जमकर प्रशंसा की। पूरे आयोजन में बच्चों का उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने लायक रहा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *