खिड़की का ग्रिल उखाड़ घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर व नकदी पार

खिड़की का ग्रिल उखाड़ घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर व नकदी पार

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के कठवतिया स्थित गंगोत्री विहार कॉलोनी में बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोर खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घर में दाखिल हुए और दो कमरों की अलमारी व बेड के ड्रावर में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार गंगोत्री विहार कॉलोनी निवासी अकबाल नारायण सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। करीब 10 दिन पूर्व वह पत्नी के साथ सिंधौरा स्थित गांव गए हुए थे। वहीं 16 मई को उनके पुत्र हेमंत कुमार और पुत्रवधू भी लखनऊ चले गए थे।


बताया गया कि 19 मई को हेमंत कुमार वापस घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। किचेन की खिड़की का ग्रिल उखड़ा हुआ था और दो कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे। अलमारी व बेड के ड्रावर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपने पिता व पुलिस को दी।


पीड़ित परिवार के अनुसार चोर करीब 20 से 25 हजार रुपये नगद तथा लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध युवक रात 1:17 बजे घर में घुसता और भोर करीब 3:50 बजे बाहर निकलता दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़े   नगर निगम : बिना ईएमडी और टेंडर फीस जमा किए निविदा में हिस्सा लेने वाली 29 फर्में ब्लैकलिस्टेड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *