लालपुर चौकी प्रभारी ने लौटाए गुम हुए जेवरात, ईमानदारी की हुई सराहना

लालपुर चौकी प्रभारी ने लौटाए गुम हुए जेवरात, ईमानदारी की हुई सराहना

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी की तत्परता और ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस की सक्रियता से गुम हुए सील पैक जेवरात को खोजकर सुरक्षित उसके मालिक को वापस सौंप दिया गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार आनन्द कुमार राय पुत्र परशुराम राय गुरुवार को अर्दली बाजार स्थित मुथूट फाइनेंस से जेवरात छुड़ाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी फिसल गई, जिससे सील पैक जेवरात कहीं गिर गया। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी जब जेवरात नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही लालपुर चौकी प्रभारी श्याम नारायण और कांस्टेबल लक्ष्मी कांत यादव ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। पुलिसकर्मियों ने मेहनत कर गुम हुए जेवरात को बरामद कर सुरक्षित आनन्द कुमार राय को सौंप दिया।

जेवरात वापस मिलने पर आनन्द कुमार राय ने वाराणसी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों की ईमानदारी एवं कार्यशैली की प्रशंसा की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की सराहना की।

इसे भी पढ़े   जलकर और सीवरकर में छूट की अवधि 31तक बढ़ी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *