जमीनी विवाद को लेकर थाने पर हंगामा

जमीनी विवाद को लेकर थाने पर हंगामा

व्यापार मंडल और अधिवक्ताओं ने दिया धरना

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना परिसर में शुक्रवार को जमीनी विवाद के मामले को लेकर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ने पर एक पक्ष से जुड़े अधिवक्ताओं और दूसरे पक्ष से जुड़े व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने थाने पर धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना के बाद दोनों पक्ष मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ओर से पहुंचे समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। थाने परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनते ही पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया।

धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक थाना परिसर में नारेबाजी होती रही।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : अलविदा की नमाज पर  सुरक्षा व्यवस्था रही दुरुस्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *