मानसिक स्वास्थ्य वर्तमान समय की बड़ी चुनौती : प्रो. आशीष सिंह

मानसिक स्वास्थ्य वर्तमान समय की बड़ी चुनौती : प्रो. आशीष सिंह

डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता)। भैरव तालाब स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में “शारीरिक शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर विशेष आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार, गया के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर आशीष सिंह उपस्थित रहे।

rajeshswari

अपने संबोधन में प्रो. आशीष सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा और नियमित व्यायाम के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखा जा सकता है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर व्यक्ति विभिन्न प्रकार के मनोविकारों और तनाव से बच सकता है, जिससे तनावमुक्त और रोगमुक्त जीवन संभव हो पाता है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक तोयज कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया, जबकि प्राचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के संयोजक शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर रणधीर सिंह रहे तथा संचालन डॉ. कृपाशंकर पाठक ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का डीएम ने दिया सख्त निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *