बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी लेकर फरार हुए चोर
वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मडौली नई बस्ती में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार मडौली नई बस्ती निवासी अनिल कुमार किसी काम से घर बंद कर बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान में घुस गए और घर में रखे कीमती आभूषण व नकदी समेट ले गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है।

