पंचम स्व. रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम समर लीग कल से

पंचम स्व. रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम समर लीग कल से

10 दिनों तक होंगे एकल, युगल और मिश्रित युगल मुकाबले

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन की ओर से आयोजित पंचम स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम समर लीग का शुभारंभ 24 मई से होगा। प्रतियोगिता 4 जून तक इंग्लिशिया लाइन स्थित श्रीमती चंद्र त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में आयोजित की जाएगी।

rajeshswari

प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के एकल, युगल तथा मिश्रित युगल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के मैच प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 24 मई को शाम 6 बजे बैजनाथ सिंह करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल होंगे, जबकि प्रधान निर्णायक की जिम्मेदारी स्वयं रमेश कुमार वर्मा निभाएंगे। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2026-27 के लिए खिलाड़ियों की नई रैंकिंग भी निर्धारित की जाएगी।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर के उकत्थी में पारिवारिक कलह से तंग नवयुवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *