भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय राय का फूंका पुतला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय राय का फूंका पुतला

वाराणसी (जनवार्ता)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के कथित आपत्तिजनक बयानों के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और अजय राय का पुतला भी फूंका।

rajeshswari

प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। कार्यकर्ताओं ने “अजय राय पागलखाने जाओ” और “अजय राय गद्दार है” जैसे नारे लगाए।

मीडिया से बातचीत में भाजपा नेताओं ने कहा कि सांसद और प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बैठे नेताओं को मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की बयानबाजी का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है और इस तरह की अभद्र टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों को आहत करती हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है और उनके खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 की तरह आगामी 2027 के चुनाव में भी कांग्रेस को जनता करारा जवाब देगी।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और कांग्रेस विरोधी नारेबाजी करते हुए राजनीतिक शुचिता बनाए रखने की मांग की।

इसे भी पढ़े   चंदौली के रेवसां गांव में पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *