काल भैरव मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, 11 आरोपी गिरफ्तार

काल भैरव मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, 11 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। धर्म नगरी वाराणसी के प्रसिद्ध श्री काल भैरव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से ‘सुगम दर्शन’ और जल्दी दर्शन कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस ने अभियान चलाकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार मंदिर के निकास द्वार के पास कुछ लोग संगठित तरीके से श्रद्धालुओं को गुमराह कर उनसे पैसे वसूल रहे थे। आरोप है कि दर्शन कराने के नाम पर जबरन वसूली की जाती थी और विरोध करने पर श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता एवं विवाद किया जाता था। मामले की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस ने मंदिर परिसर में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी, दलाली और अवैध वसूली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंदिरों के आसपास सक्रिय ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण मिल सके।

इसे भी पढ़े   मुरादाबाद : 21 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर सुल्तान बनकर छिपा  संभल में , पुलिस ने दबोचा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *