राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

मथुरा में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के तत्वावधान में 23 व 24 मई 2026 को माउंट हिल अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के क्रीड़ा प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

rajeshswari


अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। वाराणसी पब्लिक स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सुल्तानपुर की टीम को हराकर तृतीय स्थान हासिल किया।


वहीं अंडर-14 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मुरादाबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मेरठ और आजमगढ़ समेत 18 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। वाराणसी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुकुंद सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक अमित पाण्डेय, वाराणसी खेल एवं शिक्षा परिषद के अध्यक्ष सुशील तिवारी तथा सचिव संजय गिरी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े   वेनेजुएला में बड़े धमाके, अमेरिकी हवाई हमले की आशंका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *