त्योहारों से पहले वाराणसी में हाई अलर्ट, गोदौलिया पर ड्रोन से निगरानी
वाराणसी (जनवार्ता)। आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को लेकर वाराणसी प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बढ़ती श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए सोमवार को गोदौलिया चौराहा समेत आसपास के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
पुलिस की ड्रोन टीम ने नंदी चौक से गंगा तट तक सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। गलियों, प्रमुख मार्गों और घाटों पर विशेष नजर रखी गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नमो घाट से अस्सी घाट तक बोट से भ्रमण कर अधिकारियों और नाविकों से बातचीत की थी।
प्रशासन के अनुसार बकरीद, गंगा आरती, पुरुषोत्तम मास तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सख्त किया गया


