युवक ने लगाई कुएं में छलांग

युवक ने लगाई कुएं में छलांग

एनडीआरएफ ने निकाला शव

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) | लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बैजनाथ इंटर कॉलेज के पास स्थित एक कुएं में 21 वर्षीय युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करन कुमार पुत्र संजय कुमार, निवासी नईबस्ती पांडेयपुर (S9/329 A-2) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि करन लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज वाराणसी के मानसिक चिकित्सालय से चल रहा था। मंगलवार की सुबह अचानक वह घर से बाहर निकला और पास ही स्थित कुएं में कूद गया। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़े   बंगाल में अवैध घुसपैठ पर सियासत तेज, भाजपा-टीएमसी आमने-सामने
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *