सीट विवाद के बाद बनारस स्टेशन पर विदेशी यात्री का बवाल

सीट विवाद के बाद बनारस स्टेशन पर विदेशी यात्री का बवाल

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेलवे स्टेशन (मंडुवाडीह) पर एक विदेशी नागरिक द्वारा किए गए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विदेशी यात्री और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जवानों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। घटना के दौरान स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ भी जुट गई।

rajeshswari


आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि मामला 3 मई का है। बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री राजेश कुमार ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी आरक्षित सीट पर एक विदेशी नागरिक बैठा हुआ है और सीट खाली करने से इनकार कर रहा है।


शिकायत मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और विदेशी नागरिक को सीट से हटाया। इसके बाद वह नाराज होकर स्टेशन के सेकेंड एंट्री स्थित प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंच गया और वहां हंगामा करने लगा। आरपीएफ जवानों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह सुरक्षा कर्मियों से उलझ गया।


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ ने विदेशी नागरिक को समझा-बुझाकर वेटिंग रूम में बैठाया। अधिकारियों के अनुसार विदेशी यात्री के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी वजह से उसका व्यवहार आक्रामक हो गया था।


घटना के कारण कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि आरपीएफ की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गई और यात्रियों को किसी प्रकार की गंभीर परेशानी नहीं हुई।

इसे भी पढ़े   पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की तत्परता से बची तेलंगाना के युवक की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *