शिवपुर से निकली श्री बाबा नागेश्वर कांवरिया संघ की भव्य शोभायात्रा

शिवपुर से निकली श्री बाबा नागेश्वर कांवरिया संघ की भव्य शोभायात्रा

वाराणसी। सावन माह के पावन अवसर पर श्री बाबा नागेश्वर कांवरिया संघ की ओर से रविवार को शिवपुर से भव्य कांवर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान शिव-पार्वती, दो विशाल शिवलिंग और नंदी सहित आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं।

rajeshswari


शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त एवं कांवरिये शामिल हुए। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से शिवपुर की गलियां गूंज उठीं। विशाल नंदी पर सवार भगवान शिव-पार्वती की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र रही। वहीं विशाल शिवलिंग और नंदी की सजी हुई झांकियों ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया।
शिवभक्त काशी के दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा जल भरेंगे। इसके बाद कांवरिये जौनपुर स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां भगवान त्रिलोचन महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाएगी।


कांवर यात्रा में अनिल मिश्रा, विपिन मोदनवाल, कमलेश केशरी, शंकर गुप्ता, कैलाश गौड़ सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और वातावरण भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया।

इसे भी पढ़े   सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *