सप्ताहव्यापी शिविर में महिलाओं ने सीखी पंचांग विद्या

सप्ताहव्यापी शिविर में महिलाओं ने सीखी पंचांग विद्या

वाराणसी (जनवार्ता) । गृहिणियों को पंचांग विद्या में दक्ष बनाने के उद्देश्य से आयोजित सप्ताहव्यापी प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय की ओर से ऑनलाइन आयोजित इस शिविर में 137 महिलाओं ने सहभागिता की।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा बारह राशियों, 27 नक्षत्रों, पंचशालाका चक्र, बाण पंचक तथा संवत् के दस पदाधिकारियों के बारे में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में रोहिणी वास, राहुकाल और विभिन्न प्रकार के मुहूर्तों पर विशेष चर्चा हुई। इसमें यात्रा, विवाह एवं शल्य चिकित्सा से संबंधित मुहूर्तों की उपयोगिता और गणना की विधि समझाई गई।
केरल प्रश्नसंग्रह के आधार पर लाभ-प्रश्न, जय-पराजय, सुख-दुःख तथा यात्रा संबंधी प्रश्नों के अध्ययन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
मुख्य प्रशिक्षक आचार्य संजय उपाध्याय ने कहा कि शिविर पंचांग और ज्योतिष के व्यावहारिक एवं शास्त्रीय पक्ष को समझने में उपयोगी साबित हुआ। शिविर संयोजक डॉ. पवन शुक्ल ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   काशी दौरे पर पीएम मोदी, 3000 करोड़ की परियोजनाएं तैयार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *