कार बैक करते समय हादसा, वृद्ध महिला की मौत

कार बैक करते समय हादसा, वृद्ध महिला की मौत

छेकाई समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

वाराणसी (जनवार्ता)
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर गांव में एक पारिवारिक समारोह के दौरान कार बैक करते समय हुए हादसे में घायल वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम गांव निवासी दिनेश पटेल की बेटी की छेकाई का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में शामिल होने आए एक युवक ने कार को पीछे करना शुरू किया। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी 65 वर्षीय श्याम प्यारी देवी, निवासी सरसवां थाना शिवपुर, कार की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल लेढूपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार रात उनकी मौत हो गई। बताया गया कि श्याम प्यारी देवी पति के निधन के बाद कई वर्षों से बरियासनपुर गांव में मकान बनवाकर रह रही थीं।
घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मृतका के भाई गुलाब चंद पटेल, निवासी सीवो थाना चौबेपुर, ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात चालक ने लापरवाही से कार बैक करते समय उनकी बहन को टक्कर मार दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में समारोह के दौरान वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही हादसों का कारण बन रही है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे आयोजनों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी में उपज का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *