कैंचीधाम दर्शन को निकले 7 दोस्तों की कार हादसे का शिकार, 4 की दर्दनाक मौत; 3 गंभीर

कैंचीधाम दर्शन को निकले 7 दोस्तों की कार हादसे का शिकार, 4 की दर्दनाक मौत; 3 गंभीर

बाराबंकी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैंचीधाम दर्शन के लिए जा रहे चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के भिखरा गांव के पास रात करीब 2:50 से 3 बजे के बीच हुआ।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार इनोवा कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। कई लोगों को निकालने के लिए कार काटनी पड़ी। पुलिस ने घायलों को पहले हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान राहुल कुमार निवासी मुगलसराय (चंदौली), राहुल सिंह निवासी गाजीपुर, सत्यम सिंह निवासी बलिया और सूरज मिश्रा निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वहीं पंकज, प्रशांत और चंदन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   बीजेपी का गांधी परिवार पर फिर तीखा वार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *