गंगा दशहरा पर शीतला घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गंगा दशहरा पर शीतला घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

वाराणसी (जनवार्ता)। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार को शीतला घाट सहित काशी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

rajeshswari

गंगा तट पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया तथा दान-पुण्य कर पुण्य लाभ अर्जित किया। घाटों पर “हर-हर गंगे” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंचे।

गंगा दशहरा के अवसर पर काशी के विभिन्न घाटों पर विशेष पूजन, धार्मिक अनुष्ठान और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें लगातार घाटों पर निगरानी करती रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसे भी पढ़े   'बिग बॉस 18' में जा रही हैं कृतिका,मिला ऑफर? यूजर्स बोले- हां जाओ,वहां सलमान खान मिलेंगे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *