अमेठी : मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

अमेठी : मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

अमेठी । जायस कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की देर शाम मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना जायस क्षेत्र के नौगाजी इलाके की बताई जा रही है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को क्षेत्र में एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र की छिनैती कर फरार हो गए थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

पुलिस ने घायल बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इलाके में हुई इस त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़े   आगरा में भीषण सड़क हादसा: चारधाम से लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *