बकरीद को लेकर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, ड्रोन से होगी निगरानी

बकरीद को लेकर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, ड्रोन से होगी निगरानी

वाराणसी (जनवार्ता)। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को बनिया भक्ति क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च एवं फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

rajeshswari


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कुर्बानी निर्धारित नियमों के तहत घरों के भीतर ही की जाए। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।


अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी स्थान पर अधिक भीड़ की स्थिति बनती है तो नमाज दो शिफ्टों में कराई जाएगी, ताकि व्यवस्था बनी रहे और यातायात प्रभावित न हो।


पुलिस विभाग ने त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने की तैयारी की है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी मौजूद रहेगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से संयम और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या या अफवाह की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा प्रशासन से संपर्क करें। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सभी समुदायों के सहयोग से बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

इसे भी पढ़े   वन विभाग के लिपिक की हठधर्मिता से टिंबर व्यवसाई का परिवार भुखमरी की कगार पर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *