वाराणसी विकास प्राधिकरण ने शुरू किया “ग्रीन मोबिलिटी अभियान”, 100 ई-वाहनों का वितरण*

वाराणसी विकास प्राधिकरण ने शुरू किया “ग्रीन मोबिलिटी अभियान”, 100 ई-वाहनों का वितरण*

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी विकास प्राधिकरण ने हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में “ग्रीन मोबिलिटी अभियान” की शुरुआत करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों को 100 ई-दुपहिया वाहन वितरित किए। कार्यक्रम में आयुक्त श्री एस. राजलिंगम ने ई-वाहनों के उपयोग को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच आर्थिक रूप से लाभकारी बताया।

rajeshswari

उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा के नेतृत्व में शुरू इस पहल से प्रतिदिन 300 से 400 लीटर ईंधन की बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है। अभियान की सफलता को देखते हुए अतिरिक्त ई-वाहनों का ऑर्डर भी दिया गया है। कर्मचारियों को संस्थागत छूट, आसान ऋण सुविधा और सरकारी सब्सिडी का लाभ दिलाने की तैयारी की जा रही है।

प्राधिकरण द्वारा मुख्य और ज़ोनल कार्यालयों में ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन भी विकसित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ आमजन को भी मिलेगा। कार्यक्रम में सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   सावन शिवरात्रि और प्रदोष व्रत पर जलाभिषेक का मुहूर्त,कांवड़ जल चढ़ाने का शुभ समय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *