शादी के 15 दिन बाद ही नई बहू को दूसरे गांव का युवक ले गया, मुकदमा दर्ज

शादी के 15 दिन बाद ही नई बहू को दूसरे गांव का युवक ले गया, मुकदमा दर्ज

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को दूसरे गांव के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दो सप्ताह पूर्व हुई थी।

rajeshswari

आरोप है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव निवासी एक युवक ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की घटना को अंजाम दिया। यह घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है, जबकि शिकायत शुक्रवार शाम को दर्ज कराई गई।
वहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पीड़िता की मां की लिखित शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है और मामले की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जबरन थोपने का लगाया आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *