3 जून से बदलेगा बस रूट, किराया बढ़ा

3 जून से बदलेगा बस रूट, किराया बढ़ा

प्रयागराज (जनवार्ता)। झूसी स्थित शास्त्री पुल के मरम्मत कार्य के चलते 3 जून से रोडवेज बसों का संचालन फाफामऊ मार्ग से किया जाएगा। रूट डायवर्जन के कारण वाराणसी और गोरखपुर समेत कई शहरों के लिए बस यात्रा महंगी हो जाएगी।
प्रयागराज से वाराणसी की दूरी 126 से बढ़कर 144 किलोमीटर हो जाएगी, जिससे साधारण बस का किराया 197 रुपये से बढ़कर 225 रुपये हो जाएगा। वहीं गोरखपुर रूट पर किराया 428 रुपये से बढ़कर 440 रुपये कर दिया गया है।
रूट परिवर्तन का असर जौनपुर, मछलीशहर, शाहगंज, आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया समेत कई अन्य स्टॉपेज के किरायों पर भी पड़ेगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बढ़ी हुई दूरी के आधार पर नए किराये को सॉफ्टवेयर में अपडेट किया जा रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   खरगोन: शिक्षिका नीलोफर की मौत हत्या का मामला, पति पर मुकदमा दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *