17 राज्यों में मौसम का अलर्ट: यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में आज भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

17 राज्यों में मौसम का अलर्ट: यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में आज भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली (जनवार्ता)। देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों में 2 जून को भारी बारिश, तेज आंधी और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

rajeshswari


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निचले एवं मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर सक्रिय ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण तथा दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और केरल तट के पास बने दूसरे चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इन दोनों प्रणालियों के कारण देश के बड़े हिस्से में बादल, बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा।


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी और उत्तरी राज्यों के कुछ क्षेत्रों में तेज तूफान के चलते पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।


दिल्ली-एनसीआर में भी मंगलवार को धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन आंधी और बारिश जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।


वहीं, पहाड़ी राज्यों की यात्रा पर जाने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है, क्योंकि कई क्षेत्रों में तेज बारिश और खराब मौसम की स्थिति बन सकती है।

इसे भी पढ़े   माता अन्नपूर्णा मंदिर के अन्नक्षेत्र में  अब पीएनजी पाइपलाइन से स्थायी समाधान की उम्मीद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *