ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्यसमूह की बैठक के लिए चीन और ब्राजील के प्रतिनिधि काशी पहुंचे

ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्यसमूह की बैठक के लिए चीन और ब्राजील के प्रतिनिधि काशी पहुंचे

बाबतपुर (जनवार्ता)। ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक कार्यसमूह की बैठक में भाग लेने के लिए विदेशी प्रतिनिधियों का पहला दल बुधवार को वाराणसी पहुंचा। दिल्ली से इंडिगो के विमान द्वारा सुबह 11:48 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे प्रतिनिधियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
पहले दल में चीन के झांग हाइलिन और टेंगुआन हे तथा ब्राजील के ल्यूकस गोडोय विलेला शामिल रहे। एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में एडीएम प्रोटोकॉल विनय सिंह, उप जिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

rajeshswari


इसके बाद प्रतिनिधियों को सड़क मार्ग से नदेसर स्थित होटल ताज गंगेज ले जाया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उनका अभिनंदन किया और काशी की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से उन्हें परिचित कराया।


उल्लेखनीय है कि 4 और 5 जून को होटल ताज गंगेज में ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक कार्यसमूह की बैठक आयोजित होगी। बैठक में नौ देशों के 22 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर प्रशासन और प्रोटोकॉल विभाग की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में सरस्वती प्रतिमा शोभायात्रा पर पथराव, पांच श्रद्धालु घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *