अश्विनी-शिवदयाल की जोड़ी ने जीता पुरुष युगल खिताब

अश्विनी-शिवदयाल की जोड़ी ने जीता पुरुष युगल खिताब

वाराणसी (जनवार्ता)। जिला कैरम एसोसिएशन की ओर से इंग्लिशियालाइन स्थित चंद्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में आयोजित पांचवीं रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग के 11वें दिन युगल स्पर्धा के मुकाबले रोमांचक रहे। मंगलवार देर शाम खेले गए पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में अश्विनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

rajeshswari


फाइनल मुकाबले में अश्विनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव का सामना गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल यादव की मजबूत जोड़ी से हुआ। तीन सेटों तक चले कड़े संघर्ष में अश्विनी-शिवदयाल की जोड़ी ने 19-18, 17-18 और 25-10 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।


मिश्रित युगल वर्ग के ग्रुप ए के लीग मुकाबलों में अभिषेक विश्वकर्मा और रितंभरा की जोड़ी ने अश्विनी मौर्य और अंजलि गुप्ता को 25-5, 24-7 से हराया। वहीं अश्विनी मौर्य और अंजलि गुप्ता ने श्रीप्रसाद और सौम्या यादव की जोड़ी को 25-17, 24-7 से पराजित किया। अभिषेक विश्वकर्मा और रितंभरा ने श्रीप्रसाद और सौम्या यादव को 22-13, 18-16 से शिकस्त दी। गौरव गुप्ता और हरियाली सिंह की जोड़ी ने अश्विनी मौर्य और अंजलि गुप्ता को 25-10, 20-12 से हराया, जबकि अभिषेक विश्वकर्मा और रितंभरा ने गौरव गुप्ता एवं हरियाली सिंह को 22-11, 20-10 से मात दी।


ग्रुप बी के मुकाबलों में कृष्ण दयाल यादव और आर्या यादव की जोड़ी ने शिवदयाल यादव एवं काव्या सेठ को 25-7, 24-8 से पराजित किया। अश्विनी चक्रवाल और जागृति सोनी ने शिवदयाल यादव एवं काव्या सेठ को 17-14, 15-10 से हराया। वैभव सिंह और रिषिता केसरी ने अश्विनी चक्रवाल एवं जागृति सोनी को 22-21, 25-20 से मात दी। इसके बाद शिवदयाल यादव और काव्या सेठ की जोड़ी ने वैभव सिंह एवं रिषिता केसरी को 14-12, 18-10 से पराजित किया। दिन के अंतिम मुकाबले में कृष्ण दयाल यादव और आर्या यादव ने वैभव सिंह एवं रिषिता केसरी को 13-12, 17-10 से हराकर जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़े   बनारस में फिर बढ़ेगी ठंड, आज बूंदाबांदी के आसार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *