चंदौली : बोलेरो की टक्कर से एंबुलेंस चालक की मौत

चंदौली : बोलेरो की टक्कर से एंबुलेंस चालक की मौत

चंदौली (जनवार्ता)। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सर्विस रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

rajeshswari

मृतक की पहचान कृष्णानंद उपाध्याय के रूप में हुई है, जो चंदौली स्थित केजी नंदा अस्पताल में एंबुलेंस चालक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अस्पताल से अपने घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा बोलेरो चालक की तलाश में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और वाहन चालकों पर सख्ती बरतने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : 14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *