बनियापुर गांव में दो शव बरामद, सल्फास का पैकेट मिला

बनियापुर गांव में दो शव बरामद, सल्फास का पैकेट मिला

वाराणसी (जनवार्ता): चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में दो व्यक्तियों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

घटना की जानकारी के अनुसार एक शव घर के कमरे में मिला, जिसमें सिर पर खून बहने के निशान थे। दूसरा शव बाथरूम से बरामद हुआ। घटनास्थल से सल्फास (जहर) का एक पैकेट भी मिला है।

मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान अभिजीत गांगुली के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों व्यक्ति शराब पीने के आदी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही चोलापुर पुलिस के साथ एसीपी, डीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हत्या, आत्महत्या या अन्य किसी कारण की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी एंगल से जांच कर रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इसे भी पढ़े   लापरवाही व जनता से दुर्व्यवहार के मामले में दो पुलिसकर्मी रिजर्व लाइन रवाना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *