शिवपुर विधायक की ‘गुमशुदगी’ दर्ज कराने की मांग, कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

शिवपुर विधायक की ‘गुमशुदगी’ दर्ज कराने की मांग, कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी  (जनवार्ता)। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर की “गुमशुदगी” दर्ज कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विधायक की क्षेत्र में सक्रियता नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

rajeshswari

कांग्रेस के शिवपुर विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि रिंग रोड से चांदपुर-मुस्तफाबाद होते हुए रामपुर मोकलपुर जाने वाली सड़क, चंद्रा चौराहा-भगतुआं मार्ग, पिसौर क्षेत्र, दानूपुर, उदयपुर, चांदमारी, दीनापुर तथा नवसृजित नगर निगम क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं।

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री अनिल राजभर लंबे समय से विधानसभा क्षेत्र से “लापता” हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें खोजने का प्रयास किया ताकि क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जा सके, लेकिन विधायक का कहीं पता नहीं चल सका।

कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि विधायक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें खोजा जाए, जिससे क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान हो सके और सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आए।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन ‘बाबू भाई’, वकार अहमद सिद्दीकी, सैय्यद अफाक हुसैन ‘शान’, लोकेश सिंह, विनोद कुमार, आनंद सिंह, रितुराज, विजय नारायण धर दुबे, हरिश्चंद्र मौर्य, पवन शर्मा, राघवेंद्र, विवेक सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रतन लाल सेठ, राजीव कुमार ‘राजू राम’, रामकुमार, श्याम बाबू सिंह, विनोद सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एक महिला गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान नष्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *