रोहनिया : गोलीकांड के घायल की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

रोहनिया : गोलीकांड के घायल की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी स्थित सौरभ विहार कॉलोनी के पास सोमवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह पुत्र लालचंद के रूप में हुई है। सोमवार रात वह अखरी क्षेत्र में मौजूद था, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर रोहनिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर रोहनिया पुलिस जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े   महिला की निजी तस्वीरें वायरल करने में पति पर आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *