बड़ागांव में ‘लॉ एंड ऑर्डर’ फेल! थाने में शिकायत के बाद युवक पर हमला,चेन छीनने का आरोप

बड़ागांव में ‘लॉ एंड ऑर्डर’ फेल! थाने में शिकायत के बाद युवक पर हमला,चेन छीनने का आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)।बड़ागांव थाना क्षेत्र के साधोगंज,चक खरावन में हुई मारपीट की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।आरोप है कि पीड़ित पक्ष ने सुबह ही विवाद की आशंका जताते हुए थाने में प्रार्थनापत्र दिया था,लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।नतीजा यह रहा कि शाम होते-होते कथित मनबढ़ युवकों ने युवक पर पंच से हमला कर दिया।

rajeshswari

घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं,जिनमें हमले में इस्तेमाल किया गया पंच साफ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की,बल्कि गले से चेन छीनकर भी फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित क्षेत्र में लंबे समय से दबंगई करते आ रहे हैं और आए दिन मारपीट व धमकी की घटनाओं में उनका नाम सामने आता रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सुबह दिए गए प्रार्थनापत्र पर बड़ागांव पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती तो शाम की यह वारदात टाली जा सकती थी।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बड़ागांव पुलिस ने शिकायत को हल्के में लिया?क्या समय रहते कार्रवाई न करना इस घटना की वजह बना?आखिर शिकायत के बावजूद आरोपित खुलेआम घूमते रहे और वारदात को अंजाम देने में सफल कैसे हो गए?

फिलहाल क्षेत्र में घटना को लेकर आक्रोश है और लोग आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ-साथ पूरे मामले में पुलिस की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़े   बरसात में जलभराव से मिलेगी राहत? इमरती कॉलोनी के सामने ड्रेनेज सुधार पर अधिकारियों ने किया मंथन

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *