पंचकोश यात्रियों को वितरित की गई खाद्य सामग्री
वाराणसी (जनवार्ता)। पंचकोशी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मंगलवार को शिवपुर में क्षेत्रीय नागरिकों ने विभिन्न धर्मशालाओं और मंदिरों में यात्रियों के बीच खाद्य सामग्री एवं पेयजल का वितरण किया।
शिवपुर स्थित रामलीला मैदान धर्मशाला, अष्टभुजा मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर तथा हनुमान धर्मशाला में सुबह से ही सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचकोश यात्रियों को लाई, चना, गुड़ एवं पानी वितरित किया गया। सेवा कार्य में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


यात्रियों ने क्षेत्रीय नागरिकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। आयोजकों ने बताया कि पंचकोशी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम में अरविंद सिंह पिंकू, सुभाष शुक्ला, हनुमान धर्मशाला के पुजारी, अजय केसरी, अशोक यादव समेत अन्य क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

