पंचकोश यात्रियों को अधिवक्ता समाज ने बांटे फल

पंचकोश यात्रियों को अधिवक्ता समाज ने बांटे फल

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर किया सेवा कार्य, श्रद्धालुओं को कराया फलाहार

वाराणसी  (जनवार्ता) । पुरुषोत्तम मास, बड़े मंगलवार एवं भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अधिवक्ता समाज की ओर से पंचकोश यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण किया गया। सेवा कार्यक्रम शिवपुर स्थित रामलीला मैदान, हनुमान धर्मशाला, गोकुलचंद धर्मशाला और फलाहारी बाबा मंदिर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पंचकोश यात्री ठहरे हुए हैं।

rajeshswari


कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने श्रद्धालुओं को फल वितरित कर उनकी सेवा की। इस अवसर पर एडवोकेट विनोद पांडेय ‘भैया जी’ ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सेवा कार्य समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।


फल वितरण कार्यक्रम का संयोजन एडवोकेट विनोद पांडेय ने किया। इस दौरान एडवोकेट विवेकानंद उपाध्याय, सुनील कुमार सिंह, उदयनाथ शर्मा, अशोक बरनवाल, रवि प्रकाश बरनवाल, दिनेश गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने अधिवक्ता समाज के इस सेवा कार्य की सराहना की।

इसे भी पढ़े   भदोही: मिशन शक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *