ओडिशा में शिक्षण संस्थानों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट

ओडिशा में शिक्षण संस्थानों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट

भुवनेश्वर (जनवार्ता)। लखनऊ अग्निकांड के बाद ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) ने राज्य के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग सेंटरों और कौशल विकास संस्थानों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। सभी जिलाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
ओएसडीएमए के प्रबंध निदेशक एवं विशेष राहत आयुक्त राजेश प्रभाकर पाटिल ने नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन विशेष अभियान चलाकर संस्थानों का निरीक्षण करेगा, जिसमें बहुमंजिला भवनों, किराये के परिसरों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र, एनओसी, अग्निशामक यंत्र, धुआं पहचानने वाले उपकरण, चेतावनी प्रणाली और आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था की जांच की जाएगी। संस्थानों को सुरक्षित निकास मार्ग, स्पष्ट संकेतक, नियमित मॉक ड्रिल तथा कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
छात्रावासों, बेसमेंट में संचालित संस्थानों और अधिक छात्र संख्या वाले परिसरों की विशेष जांच होगी। मानकों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओएसडीएमए ने निरीक्षण, कमियों और सुधारात्मक कदमों की विस्तृत रिपोर्ट 15 दिनों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   ग्रामीण क्षेत्र का सरकारी विद्यालय बना रोल मॉडल, शिक्षा और सुविधाओं में निजी स्कूलों से बेहतर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *