प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता संदेश ने बदली काशी के घाटों की तस्वीर:मोहले

प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता संदेश ने बदली काशी के घाटों की तस्वीर:मोहले

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान की शुरुआत के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने अस्सी घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर पूर्व महापौर Ramgopal Mohale ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री द्वारा अस्सी घाट पर किए गए ऐतिहासिक स्वच्छता अभियान की स्मृतियों को साझा किया।

rajeshswari
2014 में स्वच्छता अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तत्कालीन महापौर रामगोपाल मोहले

पूर्व महापौर ने बताया कि 8 नवंबर 2014 का वह ऐतिहासिक क्षण आज भी लोगों के जेहन में ताजा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया था। उस दौरान उनके साथ तत्कालीन महापौर रामगोपाल मोहले भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री के इस कदम ने न केवल काशी बल्कि पूरे देश में स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरण का वातावरण तैयार किया।


उन्होंने कहा कि उस समय अस्सी घाट सहित काशी के कई प्रमुख घाट बाढ़ के बाद जमा मिट्टी और गंदगी से प्रभावित रहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद शुरू हुए स्वच्छता अभियान ने घाटों की तस्वीर बदल दी। आज घाटों की स्वच्छता और सुंदरता में आए बदलाव को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।


स्वच्छता अभियान में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामगोपाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ अस्सी घाट पर सफाई करने का अवसर उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता संदेश को काशी की जनता ने आत्मसात किया है और आज बनारस को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।


उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता केवल शहर और घाटों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और राजनीतिक जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनी है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घाट परिसर में सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

इसे भी पढ़े   संत रविदास मार्ग पर सीवर और जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा विरोध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *