गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

वाराणसी (जनवार्ता) । वाराणसी के तुलसीघाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकलवाया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मिर्जापुर जनपद के कछवां निवासी शिवशंकर सिंह (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह वह गंगा स्नान के लिए तुलसीघाट पहुंचा था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाटये पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता सेये खोजबीन शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *