कल काशी आएंगे सीएम योगी, जनकल्याण शिविर में बांटेंगे लाभ

कल काशी आएंगे सीएम योगी, जनकल्याण शिविर में बांटेंगे लाभ

वाराणसी (जनवार्ता)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित जनकल्याण शिविर में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

rajeshswari


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रशासन के अनुसार शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं को एक मंच पर लाकर जरूरतमंदों तक उनका लाभ पहुंचाना है।


मुख्यमंत्री पीएम स्वनिधि और पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि, प्रमाण पत्र और अन्य सुविधाएं वितरित करेंगे। रेहड़ी-पटरी दुकानदारों, लघु व्यापारियों और पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विशेष सहायता भी प्रदान की जाएगी।


कार्यक्रम स्थल पर बनारस की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक उत्पादों की झलक भी देखने को मिलेगी। स्थानीय व्यंजनों और हस्तशिल्प से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां बनारसी लस्सी, लौंगलता, तिरंगा बर्फी और बनारसी पान सहित अन्य प्रसिद्ध उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही लकड़ी के खिलौनों और गुलाबी मीनाकारी जैसे पारंपरिक शिल्प भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।


जनसुविधा के लिए शिविर में 15 से अधिक सरकारी विभागों के काउंटर स्थापित किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, पर्यटन, समाज कल्याण, कौशल विकास और ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। यहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न सेवाओं से भी जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़े   आते-जाते देखकर रोज भौंकता था कुत्ता,गुस्से में शख्स ने पकड़कर दे दी फांसी


प्रशासन के अनुसार इस पहल से लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *