पीसीएस से आईएएस बने विश्वभूषण मिश्रा, डॉ. सुनील वर्मा समेत कई अधिकारियों को पदोन्नति

पीसीएस से आईएएस बने विश्वभूषण मिश्रा, डॉ. सुनील वर्मा समेत कई अधिकारियों को पदोन्नति

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के कई अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) कैडर में पदोन्नत किया है। वर्ष 2011 और 2012 बैच के अधिकारियों को शामिल करते हुए जारी की गई सूची में काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दो अधिकारियों के नाम भी प्रमुखता से शामिल हैं।
वर्तमान में काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यरत विश्वभूषण मिश्रा को आईएएस कैडर में पदोन्नति मिली है। वहीं, डॉ. सुनील कुमार वर्मा को भी आईएएस कैडर में स्थान मिला है। डॉ. वर्मा पूर्व में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के सचिव तथा काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

rajeshswari


पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों में मुरादाबाद के अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, लखनऊ में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह, डिफेंस ट्रेनिंग संस्थान की कमांडेंट प्रियंका सिंह, कानपुर देहात के अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, लखनऊ में अतिरिक्त आयुक्त (जीएसटी) डॉ. सुनील कुमार वर्मा तथा चुनाव आयोग में ओएसडी गरिमा स्वरूप भी शामिल हैं। इसके अलावा हापुड़ के अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, लखनऊ के अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी डॉ. वैभव शर्मा को भी आईएएस कैडर में पदोन्नति प्रदान की गई है।


प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की कार्यकुशलता, सेवा अनुभव और प्रशासनिक उपलब्धियों के आधार पर यह पदोन्नति दी गई है। आईएएस कैडर में शामिल होने के बाद इन अधिकारियों की जिम्मेदारियां और दायित्व बढ़ेंगे तथा शासन-प्रशासन में उनकी भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।
प्रशासनिक हलकों में इस पदोन्नति को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल संबंधित अधिकारियों के करियर को नई ऊंचाई मिलेगी, बल्कि राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को भी अनुभवी और सक्षम नेतृत्व का लाभ प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़े   फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार:महिला होमगार्ड बनाने का करता था दावा

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *