तेज रफ्तार आर्टिका कार ने शिव मंदिर में मारी टक्कर,मंदिर क्षतिग्रस्त

तेज रफ्तार आर्टिका कार ने शिव मंदिर में मारी टक्कर,मंदिर क्षतिग्रस्त

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित शिव मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चौकाघाट से ताड़ीखाना की ओर जा रही थी। तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे मंदिर से टकरा गई, जिससे मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

rajeshswari

घटना की सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े   अयोध्या : भीषण धमाके से मकान मलबे में तब्दील, पिता, तीन बच्चों और साली की गई जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *