चमकुनी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, परिवार में कोहराम

चमकुनी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, परिवार में कोहराम

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत की घटना प्रकाश में आई है। मिली जानकारी के अनुसार मुनारी-चौबेपुर मुख्य मार्ग पर चमकुनी गांव के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।मृतका महिला की पहचान सोनी देवी पत्नी दिलीप कुमार उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है, जो विगत पांच वर्ष से चुनकुनी गांव में ही रह रही थी। मृतक महिला के दो पुत्र व एक लड़की है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दालमंडी चौड़ीकरण: विकास का संकल्प, विनाश का विरोध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *