कोचिंग के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोचिंग के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चंदौली (जनवार्ता)। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित फतेहपुर गांव में शुक्रवार सुबह कोचिंग के बाहर दो छात्रों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कक्षा 10 के एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रतापपुर निवासी 16 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। वह और आरोपी छात्र दोनों कक्षा 10 के छात्र हैं तथा एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7:30 बजे कोचिंग शुरू होने से पहले दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार तथा सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल छात्र को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक चंदौली  ने बताया कि आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक पिछले तीन-चार दिनों से उसे लगातार गाली दे रहा था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। दिनदहाड़े कोचिंग के बाहर हुई इस हत्या से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़े   एआई के दौर में पत्रकारों को और सशक्त होने की जरूरत : डॉ.आर.के.सिंह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *