आंतरिक चोट के रक्तश्राव से नर्सिंग छात्रा की मौत

आंतरिक चोट के रक्तश्राव से नर्सिंग छात्रा की मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में
खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के अनुसार छात्रा की मौत अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुए हेमोरेजिक शॉक से हुई थी। मामले में आरोपी मोहम्मद समीर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

rajeshswari

गौरतलब है कि 10 जून को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक रक्तस्राव को लेकर विभिन्न आशंकाएं जताई जा रही थीं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो गया।

एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नागायच ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आंतरिक चोट के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे छात्रा हेमोरेजिक शॉक का शिकार हो गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा हटाते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने छात्रा का मोबाइल फोन छिपाने का प्रयास किया था, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य नष्ट किए जा सकें। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से छात्रा के परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

इसे भी पढ़े   अशोका इंस्टिट्यूट में अंतर विभागीय नृत्य और गायन प्रतियोगिता आयोजित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *